कोरोना का नाम 'कोरोना' क्यों ?
कोरोना नामक इस महामारी के बारे में आपने जरूर सुना होगा। अब तक इससे लगभग 2 लाख लोग प्रभावित हो चुके हैं। तथा 8000 लोगों की मौत हो चुकी है। आपने कभी ये सोचा की इस वायरस का नाम कोरोना क्यों पड़ा ? दरअसल चीन से फैले इस वायरस को जब वैज्ञानिकों ने इलेक्ट्रान माइक्रोस्कोप से देखा तो वायरस क्राउन ( मुकुट ) की तरह दिखा था। यह वायरस आकर में गोल और इसके सतह से प्रोटीन की स्टेन्स (शाखा) निकल रही थी। ठीक वैसे ही जैसे की सूर्य की सतह से रौशनी निकलती है. कोरोना नाम को आप इससे भी समझ सकते हैं , सूर्य की बाहरी सतह को कोरोना कहते हैं जहाँ से सूर्य की किरणे निकलती हैं। इस वायरस के सतह पर भी ऐसे ही प्रोटीन की शाखा निकल रही थी। जो देखने में बिलकुल सूर्य के कोरोना से निकलती रौशनी की तरह थी। इसलिए इसका भी नाम कोरोना रख दिया। नोट : विश्व स्वास्थ संगठन (WHO) ने कोरोना का आधिकारिक नाम CoViD-19 रखा है। जिसका अर्थ इस प्रकार है - Co - Corona Vi - Virus D - Disease 19 - 2019 ...