कोरोना की कितनी stage हैं ? भारत में अभी कौन stage चल रही ?

जहाँ विश्व के लगभग 100 देश इस समय कोरोना से प्रभावित है तो वहीं भारत भी इससे अछूता नहीं रह सका। दुनियाभर में लगभग 15 लाख लोग इससे प्रभावित हैं, 82000 लोगों की मौत हो चुकी है। चीन में थर्ड स्टेज में और इटली में भी भयानक रूप में तबाही मचा रही है। वहीं भारत में अभी तक कुल मिला के 5360 लोग इससे प्रभावित हैं, 160 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

       


ICMR (Indian Council of Medical Research) के अनुसार भारत में अभी ये Second stage में चल रही है। कहने का मतलब यह है की यह अभी लोगों के बीच आपस में नहीं फैला है। हम आशा करते हैं की यह Third stage में न पहुंचे। आइये हमलोग इसके अलग अलग स्तर (Stgae) को देखते हैं......




Stage 1 :- इस स्तर में संक्रमण के मामले वायरस से प्रभावित देशों से आते हैं। इसमें सिर्फ वही लोग प्रभावित होते हैं जो विदेशों से यात्रा करके आये हैं। 
Stage 2 :- जब संक्रमित लोग से बीमारी का फैलाव स्थानीय लोगों में होता है। अगर कोई व्यक्ति प्रभावित देशों से यात्रा करके अपने परिचितों के सम्पर्क  में आता है। जिससे वे भी संक्रमित हो जाते हैं।  इस स्थिति में  Local Transmission में कम लोग प्रभावित होते हैं। और वायरस का source पता होता है। उसे आसानी से खोजा जा सकता है। 
Stage 3:- इस स्तर में बहुत बड़ा क्षेत्र प्रभावित होते है। इसमें वायरस Community transmission में पहुँचता है। यह भारत में मौजूद मरीजों से यहाँ के स्वस्थ लोगों में फैलने लगेगी। यह बेहद खतरनाक स्थिति है। इटली और स्पेन इस चरण मे पहुँच चूका है।  

Stage 4:- इसमें सबसे भयावह स्थिति होती है। जब बीमारी महामारी का रूप ले लेती है और यह स्पष्ट नहीं होता कि इसका खात्मा कब होगा ? चीन में ऐसा ही हुआ। 

 आइये अब हम दोनों शब्दों को समझतें हैं :-

Community Transmission :- यह Third stage है, यह बहुत खतरनाक होती है। इसमें वैसे लोग भी प्रभावित होते हैं जो न तो विदेश से आये हो और न ही संक्रमित लोगो के सम्पर्क में आये हो।  इसमें पता नहीं चलता की कोई व्यक्ति कहा से संक्रमित होता है। 

Local Transmission :- यह Second stage में होता है। अभी भारत में कोरोना second stage में है। यह तब होती जब विदेश से लौटे संक्रमित लोग अपने रिश्तेदार, दोस्त या परिचित के सम्पर्क में आते हैं। इसमें यह पता होता है कि कोई व्यक्ति कहा से संक्रमित होता है। और इस तरह से संक्रमित लोगो की पहचान आसानी से होता है। 




Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

नदियों के किनारे बसे शहर

Polyphase Induction Motor (Basics)

Bhagalpur University UG admission 1st merit list 2020-23 for BA, Bsc, Bcom admission